T20 वर्ल्ड कप में खिलाड़ियों के साथ नहीं होंगी पत्नियां और बच्चे
T20 वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय खिलाड़ियों को परिवार को साथ रखने की इजाजत नहीं है. एक अंग्रेजी दैनिक अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय टीम मैनेजमेंट ने खिलाड़ियों के परिजनों को टीम के साथ रखने की नीति पर स्पष्टता मांगी थी.