अभिषेक शर्मा, संजू शर्मा का सुपर स्टार्ट
पूरे टूर्नामेंट में भारत की ओपनिंग जोड़ी क्लिक नहीं कर रही थी. खासतौर से अभिषेक शर्मा अपने करियर की सबसे खराब फॉर्म में दिखे. लेकिन टीम मैनेजमेंट को उन पर भरोसा था और आखिरकार वह टूर्नामेंट के सबसे जरूरी यानी फाइनल में क्लिक कर गए. उन्होंने तूफानी अंदाज में सिर्फ 18 बॉल में फिफ्टी जमाई. दूसरे छोर पर मौजूद संजू सैमसन ने भी उनका साथ निभाते हुए टीम इंडिया को सुपर स्टार्ट दिला दिया. दोनों बल्लेबाजों ने पावरप्ले में 96 रन ठोक दिए. 8वें ओवर में 98 के कुल स्कोर पर अभिषेक (52) के रूप में भारत को पहला झटका लगा, तब तक भारत बड़े स्कोर की नींव रख चुका था. (तस्वीर: IANS)