भारत की ऐतिहासिक खिताबी जीत
अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम 8 मार्च 2026 की उस सुनहरी शाम का गवाह बना, जब भारतीय क्रिकेट टीम ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों से लिख दिया. आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को शिकस्त देकर लगातार दूसरी बार विश्व विजेता बनने का गौरव हासिल किया. (Image- BCCI)