T20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल आया सामने
टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आया है. टूर्नामेंट का आयोजन अगले साल भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होना है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत सात फरवरी से हो सकती है और इसका फाइनल 8 मार्च को खेला जा सकता है. रिपोर्ट के अनुसार, शेड्यूल सामने आने के बाद इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महा-मुकाबले की भी तारीख सामने आई है.