तस्वीर 1: सेमीफाइनल में यूं पहुंच सकता है भारत
भारत के पास सेमीफाइनल में पहुंचने की अब आसान राह तो यही है कि वह सुपर 8 में अपने बचे दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज करे.इससे उसे 4 अंक मिलेंगे. इसके अलावा उसे उम्मीद करनी होगी कि साउथ अफ्रीका वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे दोनों को मात दे दे. इससे वेस्टइंडीज अपने 3 मुकाबलों में से 2 हार जाएगी और उसके 2 ही अंक रह जाएंगे. साउथ अफ्रीका के इससे 6 अंक हो जाएंगे और वह पहले सेमीफाइनल के लिए क्वॉलीफाई कर जाएगी. (तस्वीर: BCCI)