T20 World Cup 2026 Special Moments Of Opening Ceremony In Photos Nora Fatehi Badshah Perform 8297251
T20 वर्ल्ड कप 2026- तस्वीरों में देखें ओपनिंग सेरेमनी के खास पल, नोरा फतेही, बादशाह ने जमाया रंग
T20 की रंगारंग शुरुआत हो चुकी है शनिवार के खेले गए टूर्नामेंट के तीसरे मैच से पहले बॉलीवुड और संगीत जगत की हस्तियों ने वर्ल्ड कप के लिए मैदान पर रंग जमाया...
T20 वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी का सबसे बड़ा आकर्षण फ्लाइंग मैन रहा. यहां एक खास जेट सूट पहनकर इस व्यक्ति ने वानखेड़े स्टेडियम मैदान पर उड़ते हुए चक्कर लगाया. स्टेडियम में आए लोग इस उड़ते हुए इंसान को देखकर हैरान थे.
People are also watching
2/8
नोरा फतेही की अदाओं ने भी जीता दिल
बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही ने भी वानखेड़े स्टेडियम में भारत vs अमेरिका मैच की शुरुआत से पहले स्टेज पर परफॉर्म किया.
3/8
नोरा के साथ नजर आए रैपर बादशाह
नोरा फतेही की परफॉर्मेंस के दौरान स्टेज पर मशहूर रैपर बादशाह भी अपनी खास प्रस्तुति देते दिखाई दिए.
4/8
सितारवादर ऋषभ ऋषिराम शर्मा ने किया परफॉर्म
इस मौके पर सितारवादर ऋषभ ऋषिराम शर्मा ने भी सितार की धुन पर यहां आए दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया.
5/8
T20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ नजर आए रोहित शर्मा
भारत को T20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जिताने वाले कप्तान रोहित शर्मा भी इस मौके पर खिताब के साथ दिखाई दिए. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब रखकर टूर्नामेंट में खेलने आईं 20 टीमों के सामने खिताब जीतने की चुनौती पेश की. इस मौके पर ICC अध्यक्ष जय शाह भी उनके साथ नजर आए.
6/8
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ब्रैंड ऐम्बसेडर हैं रोहित
बता दें रोहित शर्मा इस टी20 वर्ल्ड कप के ब्रैंड ऐम्बसेडर हैं. उन्होंने 2024 में भारत को खिताब जिताने के साथ ही इस फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था.
7/8
जसप्रीत बुमराह इस अंदाज में दिखे
टॉस के बाद जब दोनों टीमें राष्ट्रीय गान के लिए मैदान पर आ रही थीं, तब इस अंदाज में दिखे स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह. इस मैच में जसप्रीत बुमराह प्लेइंग XI का हिस्सा नहीं थे. उन्हें बुखार की शिकायत बताई गई.
8/8
भारत को जीत दिलाने वाले सूर्यकुमार यादव का स्पेशल फैन
अभी तक स्टेडियम में सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी और विराट कोहली के स्पेशल फैन दिखते थे. इस टी20 वर्ल्ड कप में सूर्यकुमार यादव को चीयर करने के लिए खास अंदाज में नजर आया एक फैन.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.