Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Fame Dayaben Aka Disha Vakani New Pictures Viral Fans Says Yeh Humari Daya Bhabhi Nahi Hain 7927245
'तारक मेहता...' की 'दयाबेन' दिशा वकानी का 8 सालों में इतना बदल गया लुक, फोटो देख फैंस को सताने लगी चिंता
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Disha Vakani: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम दिशा वकानी एक बार फिर अपनी हालिया तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसमें वह बिल्कुल पहचान में नहीं आ रही हैं
तारक मेहता का उल्टा चश्मा (TMKOC) में दया बेन के नाम से मशहूर दिशा वकानी एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार किसी शो के लिए नहीं बल्कि अपनी हालिया तस्वीरों के लिए जो सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो गई हैं
People are also watching
2/8
दया भाभी का बदला अंदाज
हाल ही में वायरल हो रही तस्वीरों में दिशा वकानी अपनी बेटी के साथ गुलाबी रंग की पारंपरिक साड़ी में नज़र आ रही हैं और वह 'दया बेन' के रूप में अपनी ऑन-स्क्रीन वाले लुक से बिल्कुल अलग दिख रही हैं
3/8
नया लुक देख फैंस हैरान
दिशा अपनी बेटी के साथ मुस्कुराते हुए एक खूबसूरत साड़ी में नज़र आ रही हैं. हालांकि फैंस को उनका ये लुक देखकर शॉक लगा है. कुछ यूज़र्स शो में उनके किरदार की तस्वीरें याद करने से खुद को रोक नहीं पाए
4/8
दयाबेन बनकर हुई मशहूर
दिशा वकानी, जो लोकप्रिय शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में 'दया बेन' के रूप में अपने किरदार से घर-घर में मशहूर हो गई थीं, ने 2017 में कई लोगों का दिल तोड़ दिया, जब उन्होंने शो छोड़ने का फैसला किया
5/8
2017 से है टीवी से दूर
2008 में, उन्हें शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में मुख्य भूमिका के लिए चुना गया और उन्होंने हर तरह से दर्शकों को अपना बना लिया. 2015 में, उन्होंने सीए मयूर पाडिया से शादी की और 2017 में, दंपति को एक बेटी हुई और इसके बाद से ही वो टीवी की दुनिया से दूर हैं.
6/8
मां बनने के बाद लिया ब्रेक
दिशा ने ये बोलकर शो से दूरी बनाई थी कि वो मां बन रही हैं औऱ उन्हें एक ब्रेक पर जाना है. दया की की दमदार स्क्रीन प्रेजेंस, अनोखी कॉमिक टाइमिंग और 'जेठालाल' के साथ उनकी नोकझोंक ने उन्हें शो की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक बना दिया था.
7/8
नहीं होगी वापसी?
जब से वे शो से बाहर गई हैं, दर्शकों को शो में वह खालीपन महसूस हो रहा है. कुछ दर्शकों को अभी भी उम्मीद है कि वे किसी दिन वापस आएंगी, लेकिन दिशा ने यह साफ कर दिया है कि फिलहाल वे सिर्फ़ अपने पारिवारिक जीवन पर ध्यान दे रही हैं
8/8
कई फिल्मों में किया काम
दिशा वकानी ने हिंदी फिल्म कमसिन: द अनटच्ड से अपने अभिनय की शुरुआत की थी. इसके बाद कई सारे अलग-अलग किरदारों में उन्हें देखा गया.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.