Taimur Ali Khan
बॉलीवुड अभिनेत्री सोहा अली खान और कुणाल खेमू ने 26 अप्रैल को अपनी किताब ‘Inni and Bobo Find Each Other.’ बुक लॉन्च की. इस मौके पर उनकी भाभी करीना कपूर. भाई सैफ अली खान और भतीजे तैमूर अली खान मौजूद थे. तैमूर ने भी अपने हाथ में बुआ की किताब को पकड़ा हुआ था. लेकिन जैसे ही पपराजी उनकी तस्वीरें लेने के लिए सामने आए वो अपनी मम्मी-पापा के पीछ जाकर छिप गए. फिर फोटोग्राफर्स कहने लगे लगता है आज तैमूर का मूड खराब है. दरअसल, तैमूर की आंख में कुछ गिर जाता है जिसे अपनी टी-शर्ट से साफ करने के लिए वो करीना के पीछे जाकर छिप जाते हैं.