कॉफी थर्मस बना जानलेवा जहर
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अपनी पुरानी चीजों से इतने जुड़ जाते हैं कि उनकी स्थिति पर गौर नहीं करते. ताइवान में एक व्यक्ति की मौत का कारण उसका 20 साल पुराना पसंदीदा कॉफी थर्मस बना, जिसने धीरे-धीरे उसके शरीर को खोखला कर दिया. यह घटना हम सभी के लिए एक गंभीर चेतावनी है कि सेहत के प्रति मामूली लापरवाही कैसे जानलेवा साबित हो सकती है.