Tallest Player Name Of Ipl 2026 Will Shocked You Ipl Ka Sabse Lamba Khiladi Kis Team Me Hai Here Is Shocking Answer 8387687
आईपीएल का सबसे लंबा खिलाड़ी, मैदान में आता है तब बच्चे दिखते हैं सारे खिलाड़ी
आईपीएल का नाम सुनकर दिमाग में कुछ सवाल जरूर आते हैं, जिनका जवाब अक्सर हमें नहीं पता होता है. जैसे आईपीएल में सबसे लंबा खिलाड़ी कौन है और उसका नाम क्या है. यकीनन इस सवाल का जवाब क्रिकेट के धुरंधर भी नहीं जानते होंगे.
आईपीएल भारत का एक ऐसा टूर्नामेंट है जिसके बारे में फैंस हर बात जानना चाहते हैं. मगर कभी सोचा है कि आईपीएल 2026 में सबसे लंबा खिलाड़ी कौन है और वर्तमान में किस टीम का हिस्सा है.
People are also watching
2/9
मार्को जानसेन है वो नाम
सवाल ऐसा है जिसका जवाब हर क्रिकेट फैन जरूर जानना चाहेगा. मगर जानकर चौंक जाएंगे कि आईपीएल 2026 के सबसे लंबे खिलाड़ी मार्को जानसेन को माना गया है.
3/9
बहुत ऊंचा है कद
दक्षिण अफ्रीका के मार्को जानसेन आईपीएल इतिहास के सबसे लंबे खिलाड़ी बनकर उभरे हैं. उनकी लंबाई 6 फीट 9 इंच है, जो उन्हें मैदान पर सबसे अलग खड़ा करती है.
4/9
पंजाब किंग्स का हिस्सा
इस सीजन की नीलामी में पंजाब किंग्स ने भारी बोली लगाकर मार्को जानसेन को अपनी टीम में शामिल किया है. पंजाब को उम्मीद है कि उनकी अधिक लंबाई विपक्षी बल्लेबाजों के लिए मुसीबत बनेगी.
5/9
छोटे भाई की लंबाई
मार्को जानसेन के भाई डुआन जानसेन भी इस लिस्ट में पीछे नहीं हैं. 6 फीट 8 इंच की लंबाई के साथ डुआन मुंबई इंडियंस की टीम को मजबूती देने की कोशिश में जुटे हैं.
6/9
काइल जेमिसन की लंबाई
इसी तरह न्यूजीलैंड के लंबे कद के गेंदबाज काइल जेमिसन (6 फीट 8 इंच) दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा हैं. उनकी बाउंसर से निपटना बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती साबित हो रहा है.
7/9
ब्लेसिंग मुजारबानी का कद
इसके अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स ने जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजारबानी पर भरोसा जताया है. 6 फीट 8 इंच लंबे मुजरबानी अपनी लंबाई का फायदा उठाकर गेंद को अच्छी गति और उछाल देते हैं.
8/9
जेसन होल्डर
वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर 6 फीट 7 इंच की लंबाई के साथ गुजरात टाइटन्स का हिस्सा हैं. वह ना केवल गेंदबाजी बल्कि बल्लेबाजी में भी अपनी पहुंच का फायदा उठाते हैं.
9/9
ईशांत शर्म की लंबाई
भारतीय खेमे में इशांत शर्मा (6 फीट 4 इंच) अभी भी सबसे लंबे देसी गेंदबाजों में शुमार हैं. उनके अलावा शिवम दुबे और प्रसिद्ध कृष्णा भी अपनी लंबाई के लिए जाने जाते हैं.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.