Who is Linga Bhairavi: एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया की लिंग भैरवी पूजा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल है. जानें कौन हैं सद्गुरु की 'लिंग भैरवी' देवी, उनके अनोखे स्वरूप का रहस्य और पुण्य पूजा का महत्व.
1/9
चकाचौंध छोड़ भक्ति में लीन!
एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, जिसमें वे 'लिंग भैरवी' देवी की आराधना में डूबी नजर आ रही हैं.
2/9
कौन हैं लिंग भैरवी देवी?
लिंग भैरवी, सद्गुरु जग्गी वासुदेव द्वारा ईशा फाउंडेशन में प्राण-प्रतिष्ठित की गई देवी हैं. इन्हें ब्रह्मांड की परम 'स्त्री ऊर्जा' Divine Feminine Energy का शुद्धतम रूप माना जाता है.
3/9
अनोखा और भव्य स्वरूप
8.5 फीट की भव्य मूर्ति- देवी का यह रूप पारंपरिक मूर्तियों से अलग लिंग के आकार में है. उनकी साढ़े आठ फीट ऊंची मूर्ति में बनी बड़ी, चमकदार आंखें देवी के करुणामयी लेकिन उग्र रूप को दर्शाती हैं.
4/9
तमन्ना ने घर पर कराई कौन सी पूजा?
घर पर कराई 'पुण्य पूजा'- तमन्ना ने अपने घर और कार्यस्थल पर सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा के संचार के लिए देवी की विशेष पुण्य पूजा अनुष्ठान करवाया.
5/9
तीन चक्रों से जुड़ा रहस्य
चक्रों को जाग्रत करती है ऊर्जा- सद्गुरु के अनुसार, लिंग भैरवी की ऊर्जा मनुष्य के शरीर के तीन प्रमुख चक्रों मूलाधार, स्वाधिष्ठान और मणिपूरक को संतुलित और सक्रिय करने के लिए डिजाइन की गई है.
6/9
पूजा में लाल रंग का महत्व
लाल रंग ही क्यों है खास?- देवी की पूजा में केवल लाल रंग की सामग्रियों का उपयोग होता है. सनातन परंपरा में लाल रंग कच्चे जीवन, अदम्य ऊर्जा, जीवंतता और 'स्त्री शक्ति' का प्रतीक है.
7/9
डर से मुक्ति और इनर पीस
मानसिक शांति और खुशहाली-मान्यता है कि भैरवी साधना से साधक के भीतर का हर तरह का डर, असुरक्षा और तनाव दूर होता है. यही वजह है कि ग्लैमर वर्ल्ड के लोग इनर पीस के लिए इस ऊर्जा से जुड़ रहे हैं.
8/9
सेलिब्रिटीज की पहली पसंद
अध्यात्म की ओर बढ़ता झुकाव- सिर्फ तमन्ना ही नहीं, सामंथा सहित कई बड़ी हस्तियां इस साधना का हिस्सा रही हैं. बिजी शेड्यूल के बीच अपनी जड़ों और संस्कृति से जुड़ने का यह अंदाज युवाओं को भी प्रेरित कर रहा है.
9/9
डिस्क्लेमर:
यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.(Image source: Instagram @tamannaahspeaks)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.