प्राचीन शिव मंदिर में मिला रहस्यमयी घड़ा
तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई जिले में जव्वाडु पहाड़ियों के पास स्थित एक प्राचीन शिव मंदिर में हाल ही में ऐसी खोज हुई जिसने सभी को हैरान कर दिया. मंदिर में चल रहे जीर्णोद्धार कार्य के दौरान मजदूरों को गर्भगृह के नीचे दबा हुआ एक मिट्टी का घड़ा मिला. जब उस घड़े को सावधानी से निकाला गया और खोला गया, तो उसके अंदर से 100 से अधिक प्राचीन सोने के सिक्के निकले. यह खोज मंदिर के ऐतिहासिक महत्व को और भी गहराई से उजागर करती है.

