करोड़ों परिवारों को LPG सिलेंडर सब्सिडी से मिलती है राहत
बढ़ती महंगाई और घरेलू खर्चों के बीच सरकार की तरफ से मिलने वाली LPG सिलेंडर सब्सिडी करोड़ों परिवारों को राहत देने का बड़ा जरिया बनी हुई है. खासतौर पर गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए LPG सब्सिडी रसोई का बजट संभालने में अहम भूमिका निभाती है. पहले गैस सिलेंडर कम कीमत पर सीधे मिलते थे, लेकिन बाद में सरकार ने Direct Benefit Transfer (DBT) सिस्टम लागू किया. इसके तहत उपभोक्ता बाजार कीमत पर सिलेंडर खरीदते हैं और सब्सिडी की रकम सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है. लेकिन, अब सरकार एक कैटेगरी के लिए LPG सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी को बंद करने जा रही है. इसके लिए ग्राहकों की पहचान करके उन्हें SMS भेजे जा रहे हैं.





