Team India Year 2025 Test Odi And T20i Performance Chart And Full Report Card On Year Ender 8240594
Team India ने कर दिया साल 2025 का पैकअप- टेस्ट में जीत से ज्यादा हार, वनडे-T20I में चैम्पियन, देखें- रिपोर्टकार्ड
भारतीय टीम का साल 2025 का क्रिकेट कैलेंडर खत्म हो गया है अब टीम 11 जनवरी से अपने नए साल की शुरुआत करेगी. इस बार फरवरी-मार्च में भारत साल के सबसे बड़ इवेंट टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शिरकत करेगा...
भारतीय टीम ने इस साल 2025 का अपना कलैंडर खत्म कर दिया है. उसने इस साल तीनों ही फॉर्मेट में कुल 46 मैच खेले, जिनमें से 31 मैचों में उसे जीत, जबकि 11 में हार मिली वहीं बाकी के 3 मैच रद्द हो गए, जबकि एक टेस्ट ड्रॉ रहा.
People are also watching
2/7
टेस्ट में भारतीय टीम
इस साल की शुरुआत भारत ने सिडनी टेस्ट से की, जब वह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 5 टेस्ट की सीरीज का अपना 5वां और आखिरी टेस्ट खेलने उतरी थी. यहां उसे हार मिली. इसके बाद भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर गई, जहां 5 टेस्ट की सीरीज 2-2 से ड्रॉ खेली. फिर अपने घर में वेस्टइंडीज को 2-0 से धोया और साल के अंत में वह साउथ अफ्रीका से 0-2 से घर में हार गई.
3/7
ये है 2025 में टेस्ट में भारत का रिपोर्ट कार्ड
एक नजर में देखें- टेस्ट में किससे जीता और किससे हारा भारत.
4/7
वनडे फॉर्मेट में दिखाया जलवा
भारत के इस साल वनडे रिकॉर्ड की बात करें तो भारत ने इस साल वनडे में कुल 14 मैच खेले, जिनमें से 11 में जीत और 3 में हार मिली. इनमें से 9 मैच 3 द्विपक्षीय सीरीज के तहत खेले, जबकि अन्य 5 मैच उसने ICC चैम्पियन्स ट्रॉफी में खेले. चैम्पियन्स ट्रॉफी में भारत ने सभी मैच जीते, इससे पहले उसने इंग्लैंड को भी 3-0 से घर पर हराया. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत को 1-2 से हार का सामना करना पड़ा और साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 में जीत और 1 में हार मिली.
5/7
साल 2025 वनडे फॉर्मेट का रिपोर्ट कार्ड
टीम इंडिया इस परफॉर्मेंस के दम पर वनडे फॉर्मेट में नंबर 1 टीम है.
6/7
T20I में भारत
T20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम की बात करें तो इस फॉर्मेट में भारत सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में बेहतरीन खेल दिखाता दिखा. उसने यहां कुल 22 टी20I मैच खेले, जिनमें से 16 में जीत तो वहीं सिर्फ 3 में हार, जबकि अन्य 3 मैच रद्द हो गए. इन 22 में से भारत ने 7 मैच एशिया कप में खेले, जिन सभी में वह विजयी रहा. ऑस्ट्रेलिया में 5 मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम की, जबकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी इतने ही मैचों की सीरीज में भारत को 3-1 से जीत मिली.
7/7
साल 2025 T20I फॉर्मेट का रिपोर्ट कार्ड
भारत वनडे के अलावा T20I फॉर्मेट में भी नंबर 1 टीम है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.