Tech Tips And Tricks What Does Ton Mean In An Ac Know In Hindi 7740631
कहीं आप भी तो AC में 'टन' को वजन समझने की गलती तो नहीं कर रहे हैं? जानिए इसका असली मतलब!
Ton Meaning In An: अक्सर आपने लोगों को कहते हुए सुना होगा की मेरे कमरे में एसी 1 या 2 टन की लगी हुई है. ऐसे में कुछ लोग इसे वजन से जोड़कर देखते हैं लेकिन इसका मतलब कुछ और ही होता है, तो आइए जानते हैं इसके बारे में.
गर्मी का मौसम शुरू होती है लोग AC का इस्तेमाल करने लगते हैं. आपने कई बार लोगों को कहते हुए सुना होगा की मेरी AC एक या दो टन की है.
People are also watching
2/8
AC में टन का मतलब
लेकिन क्या आप भी AC में टन को वजन समझने की गलती करते हैं तो आज जान लीजिए असल में यहां टन का वजन से ताल्लुक नहीं है.
3/8
जरूर जान लें सही मतलब
अगर आप भी नई एसी खरीदने जा रहे हैं तो इसको बारे में जरूर जान लें तो आइए जानते हैं की यहां पर टन का क्या मतलब होता है.
4/8
कूलिंग कैपिसिटी
दरअसल एसी में टन का मतलब कूलिंग कैपिसिटी से होता है. इससे ये नापा जाता है की इससे एक घंटे में किसी जगह से कितनी गर्मी हटाई जा सकती है.
5/8
AC में "1 टन"
1 टन AC का मतलब है कि वह एयर कंडीशनर एक घंटे में उतनी ही गर्मी हटा सकता है, जितनी गर्मी 1 टन (1000 किलो) बर्फ के पिघलने से निकलती है — यानी लगभग 12,000 BTU (British Thermal Unit) प्रति घंटे. इसी तरह, 1.5 टन AC 18,000 BTU/hr और 2 टन AC 24,000 BTU/hr की कूलिंग क्षमता रखता है.
6/8
AC tonnage guide
7/8
BTU
BTU यानी British Thermal Unit, एक थर्मल यूनिट है जिससे यह मापा जाता है कि कोई सिस्टम कितनी गर्मी को हटा या जोड़ सकता है. जितना ज़्यादा BTU, उतनी ज़्यादा कूलिंग.
8/8
बिजली की खपत
हाई स्टार रेटिंग वाले AC (जैसे 5-स्टार मॉडल) कम बिजली खर्च करते हैं. जिससे आप बिजली का बचत कर सकते हैं. सही टन के एसी का चुनाव आपके कमरे के साइज पर निर्भर करता है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.