Tech Tips Know How To Protect Android Phone From Online Fraud Important Security Settings 8254482
2026 में स्कैमर्स के दुकान पर लग जाएगा ताला, अपने फोन में ऑन कर लें ये 2 सेटिंग्स...फ्रॉड से मिलेगी सुरक्षा!
Cyber Fraud: इन दिनों साइबर क्राइम के मामले तेजी से ब़ढ़ रहे हैं, ऐसे में इस स्टोरी में हम आपको उन सेटिंग्स के बारे में बता रहे हैं जिनको ऑन कर आप फ्रॉड से सेफ रह सकते हैं.
पिछले साल देश में साइबर फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़े हैं.स्कैमर्स लोगों के अपना शिकार बना पूरा का पूरा बैंक अकाउंट खाली दे रहे हैं.
People are also watching
2/8
जागरूकता अभियान
साइबर क्राइम पोर्टल के अनुसार भारत में हर दिन करीब छह हजार लोग साइबर ठगी में फंसते हैं. सरकार जागरूकता अभियान चला रही है, फिर भी लोग आसानी से धोखा खा जाते हैं.
3/8
फ्रॉड से सुरक्षा
कई बार लोगों को पता भी नहीं चलता कि वे साइबर फ्रॉड का शिकार हो चुके हैं. अपराधी चुपचाप लोगों की जानकारी चुरा लेते हैं और नुकसान कर देते हैं.
4/8
घोस्ट हैकिंग
सबसे ज्यादा ठगी स्मार्टफोन के जरिए होती है. खासकर एंड्रॉइड फोन यूजर्स घोस्ट हैकिंग का शिकार बनते हैं, जिससे उनका फोन और डेटा दोनों खतरे में पड़ जाते हैं.
5/8
मालवेयर
साइबर अपराधी मैसेज, व्हाट्सएप या लिंक भेजते हैं. लिंक पर क्लिक करते ही फोन में खतरनाक ऐप या मालवेयर इंस्टॉल हो जाता है.
6/8
हैकर्स को कंट्रोल दे देता है
यह मालवेयर फोन से निजी जानकारी चुराता है और हैकर को फोन का पूरा कंट्रोल दे देता है. इससे बैंकिंग, सोशल मीडिया और निजी डेटा खतरे में पड़ जाते हैं.
7/8
थर्ड पार्टी ऐप
पहली जरूरी सेटिंग है “Install Unknown Apps” को बंद रखना. इससे कोई भी अनजान या थर्ड पार्टी ऐप फोन में अपने आप इंस्टॉल नहीं हो पाएगा.
8/8
गूगल प्ले प्रोटेक्ट
दूसरी जरूरी सेटिंग है “Google Play Protect” को चालू करना. यह ऐप की जांच करता है और मालवेयर से फोन को सुरक्षित रखता है. (All Image: pinterest.com)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.