लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव ने हाल ही में कावासाकी निंजा ZX-6R सुपरस्पोर्ट बाइक खरीदी है. यह अपनी रफ्तार, पावर और प्रीमियम स्टाइल के लिए दुनियाभर में मशहूर मानी जाती है.
People are also watching
2/6
दमदार 636cc इंजन
कावासाकी निंजा ZX-6R में 636cc का लिक्विड-कूल्ड, 4-सिलेंडर इंजन दिया गया है. जो करीब 122 हॉर्सपावर की ताकत पैदा करता है और तेज एक्सीलरेशन के लिए जाना जाता है.
3/6
क्विक शिफ्टर टेक्नोलॉजी
इस बाइक में क्विक शिफ्टर दिया गया है, जिसकी मदद से बिना क्लच दबाए भी गियर बदले जा सकते हैं. साथ ही राइडिंग और भी स्मूथ और फास्ट हो जाती है.
4/6
एडवांस सेफ्टी फीचर्स भी
तेज रफ्तार के साथ सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा गया है. इसलिए इसमें डुअल-चैनल ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो बाइक को फिसलने से बचाते हैं.
5/6
अलग-अलग राइडिंग मोड्स
कावासाकी निंजा ZX-6R में स्पोर्ट, रोड और रेन जैसे राइडिंग मोड्स मिलते हैं. जिससे राइडर मौसम और सड़क के हिसाब से बाइक की परफॉर्मेंस को कंट्रोल कर सकता है.
6/6
जानें कितनी कीमत में मिल रही ये?
भारत में कावासाकी निंजा ZX-6R की एक्स-शोरूम कीमत करीब 12.48 लाख रुपये है, जबकि टैक्स और इंश्योरेंस के बाद इसकी ऑन-रोड कीमत अलग-अलग शहरों में लगभग 14 से 15.5 लाख रुपये तक पहुंच जाती है. (Photos: google, freepik)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.