भारतीयों के लिए थाईलैंड सरकार ने बदले नियम
विदेश घूमने की बात हो और भारतीयों की जुबान पर थाईलैंड का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता. खूबसूरत समंदर, लजीज खाना और बजट में होने वाली यात्रा के कारण थाईलैंड हमेशा से भारतीय पर्यटकों की पहली पसंद रहा है. लेकिन हाल ही में जब थाईलैंड ने अपने वीजा नियमों में कुछ बदलाव करने का इशारा किया, तो भारतीय सैलानियों ने वहां जाना कम कर दिया. पर्यटकों की घटती संख्या ने थाईलैंड सरकार की चिंता बढ़ा दी. इस स्थिति को सुधारने के लिए थाईलैंड के कैबिनेट ने तुरंत कदम उठाते हुए भारतीय यात्रियों के लिए एक बार फिर 30 दिनों की वीजा फ्री एंट्री को हरी झंडी दे दी है.


