The Only Bowler In The World To Take 3 Hat Tricks In Ipl Amit Mishra Retirement 8054176
IPL में 3 हैट्रिक लेने वाला दुनिया का इकलौता गेंदबाज, इन टीमों के लिए बनाया कीर्तिमान
आईपीएल में वैसे कई गेंदबाज हैट्रिक ले चुके हैं. लेकिन भारत के एक ऐसा स्पिन गेंदबाज है. जिसने आईपीएल में एक या दो नहीं बल्कि 3 हैट्रिक झटके हैं. वो 3 अलग-अलग टीमों के लिए. आइए उस खिलाड़ी का नाम जानते हैं.
इंटरनेशनल क्रिकेट में झटके हैं 100 से ज्यादा विकेट
अमित मिश्रा एक बेहतरीन लेग स्पिनर रहे हैं. 2003 से लेकर 2017 के बीच 22 टेस्ट में 76, 36 वनडे में 64 और 10 टी20 में 16 विकेट उन्होंने लिए.
People are also watching
2/5
भारत के लिए तीनों प्रारुप में किया डेब्यू
अमित मिश्रा ने 2003 में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए वनडे फॉर्मेट में डेब्यू किया था. 2008 में टेस्ट और 2010 में टी20 में उन्होंने डेब्यू किया था. 2017 के बाद से उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलने का मौका नहीं मिला.
3/5
सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाजों में लिस्ट में नाम शुमार
आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों गेंदबाजों की लिस्ट में अमित मिश्रा आठवें स्थान पर हैं. 2020 लेकर 2024 के बीच मिश्रा को सिर्फ 15 मैच खेलने का मौका मिला. जिसमें उन्होंने 17 विकेट मिले. पिछले चार साल में अगर उन्हें पर्याप्त मौके मिले होते. तो आईपीएल के सफलतम गेंदबाजों की सूची में उनका नाम और ऊपर होता.
4/5
आईपीएल में झटके 3 हैट्रिक
अमित मिश्रा आईपीएल इतिहास में तीन बार हैट्रिक लेने वाले एकमात्र गेंदबाज हैं. तीनों हैट्रिक उन्होंने अलग-अलग टीमों के लिए खेलते हुए लिए हैं. मिश्रा ने 2008 में दिल्ली डेयरडेविल्स, 2011 में डेक्कन चार्जेस और 2013 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए हैट्रिक लिए.
5/5
5 टीमों के लिए खेले आईपीएल
अमित मिश्रा 2008 से 2024 के बीच दिल्ली डेयरडेविल्स, डेक्कन चार्जर्स , सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली कैपिटल्स और एलएसजी के लिए खेले. इस दौरान मिश्रा ने 162 मैचों में 174 विकेट लिए.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.