क्लाउड किचन
फूड डिलीवरी का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है. इसके लिए क्लाउड किचन एक बेहतरीन बिजनेस मॉडल है. अब फूड रेस्टोरेंट के लिए किसी दुकान या बड़ी जगह की जरूरत नहीं है. घर की किचन से ही ऑनलाइन ऑर्डर लेकर डिलीवरी कर सकते हैं. बस आपको Zomato, Swiggy या Uber Eats जैसे प्लेटफॉर्म से पार्टनरशिप करने की जरूरत है. इसमें करीब 40 से 60% का प्रॉफिट आराम से हो जाता है.