These 5 Food Items Are Poison For Brain Sugar Soft Drink Meat Noodles Can Damage Brain 7781153
दिमाग के लिए जहर से कम नहीं ये 5 खाने की चीजें, नंबर 3 तो है हर घर का है पसंदीदा फूड
Foods Harmful For Brain: फूड रिसर्चर बताते हैं खराब डाइट हमारे न्यूरॉन्स को नुकसान पहुंचाकर ब्रेन फॉग, डिप्रेशन और डिमेंशिया जैसी खतरनाक बीमारियों को जन्म दे सकती है.
हम जो कुछ भी खाते हैं, वो सीधा हमारे शरीर के साथ-साथ दिमाग पर भी असर डालता है. इसलिए अगर खाने की आदतें बिगड़ीं तो दिमागी ताकत भी कमजोर हो सकती है. आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में-
People are also watching
2/8
ज्यादा मीठा खाने से दिमाग की लर्निंग स्लो
रिफाइंड शुगर यानि ज्यादा चीनी का सेवन ब्रेन में सूजन बढ़ाता है. इसे याददाश्त कमजोर करता है और सीखने-समझने की क्षमता को धीरे-धीरे खत्म करने लगता है.
3/8
तली-भुनी चीजें दिमाग को सुस्त बनाती
बर्गर, समोसे, फ्रेंच फ्राइज जैसी चीजों में मौजूद ट्रांस फैट्स दिमागी सेल्स को डैमेज करते हैं. बताया जाता है कि ये फूड्स मूड स्विंग्स यानि चिड़चिड़ापन और डिप्रेशन को बढ़ाते हैं.
4/8
मैदे वाली चीजें फोकस खत्म कर देती हैं
मैदे से बनी ब्रेड, पिज्जा, पास्ता जैसी चीजें शरीर में शुगर लेवल को अचानक बढ़ाती हैं. इन्हें खाने से ब्रेन फॉग यानि दिमागी धुंध और ध्यान लगाने में परेशानी होने लगती है.
5/8
सोडा और मीठे ड्रिंक्स से दिमागी केमिकल बिगड़ते
कोल्ड ड्रिंक या पैकेज्ड जूस में हाई फ्रक्टोज कॉर्न सिरप होता है, जो दिमाग के डोपामिन बैलेंस को गड़बड़ाता है. साथ ही ये तनाव, थकान और चिड़चिड़ापन बढ़ा देता है.
6/8
प्रिजर्व्ड मीट से दिमाग में थकावट आने लगती है
सॉसेज, सैलामी और प्रोसेस्ड मीट में डाले गए केमिकल्स दिमागी गतिविधियों को धीमा करते हैं. इसके अलावा, मानसिक थकावट, सुस्ती और अनमना पन भी पैदा करते हैं.
7/8
गलत खानपान से दिमागी बीमारियों का खतरा
रिसर्च बताते हैं कि खराब डाइट हमारे न्यूरॉन्स को नुकसान पहुंचाकर ब्रेन फॉग, डिप्रेशन और डिमेंशिया जैसी खतरनाक बीमारियों को जन्म दे सकती है. ये फूड्स सेहत के लिए हानिकारक हो सकते हैं.
8/8
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.