Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source
Advertisement

FIFA World Cup: वो 5 खिलाड़ी जिन्होंने लहराया फीफा वर्ल्ड कप में अपने हुनर का परचम, रातोंरात बने ग्लोबल स्टार

FIFA World Cup 2026 Young Stars: फीफा वर्ल्ड कप 2026 सिर्फ दिग्गज टीमों की जंग नहीं थी, बल्कि यह नए फुटबॉल सुपरस्टार्स के उदय का मंच भी साबित हुआ. लमीन यमाल, पाउ कुबार्सी और अयूब बुआद्दी सहित इन 5 युवा खिलाड़ियों ने अपने बेजोड़ खेल से दुनिया को हैरान किया...

By Satyam Kumar | Updated: July 20, 2026 2:46 PM IST

फीफा वर्ल्ड में उभरे सितारें

FIFA World cup emerging player list: फीफा वर्ल्ड कप का इतिहास गवाह है कि इस महाकुंभ ने हमेशा फुटबॉल जगत को नए और चमकीले सितारे दिए हैं. साल 2026 का वर्ल्ड कप भी इसका अपवाद नहीं रहा. इस बार मैदान पर कुछ ऐसे युवा खिलाड़ियों का जादू देखने को मिला जिन्होंने अपने खेल से दिग्गजों को हैरान कर दिया.

एज इज जस्ट ए नंबर

चाहे वह स्पेन का टिकी-टाका डिफेंस हो या फ्रांस और मोरक्को की मिडफील्ड, इन युवाओं ने साबित कर दिया कि उम्र सिर्फ एक नंबर है. आइए जानते हैं उन 5 उभरते हुए खिलाड़ियों के बारे में, जो इस वर्ल्ड कप के बाद रातोंरात फुटबॉल के नए ग्लोबल सुपरस्टार बन गए हैं..

Advertisement

1. लमीन यमाल- स्पेनिश सनसनी

साल 2025 के बैलन डी'ओर (Ballon d'Or) के रनर-अप रहे लमीन यमाल इस समय दुनिया के सबसे रोमांचक युवा हमलावर खिलाड़ी हैं. हालांकि फाइनल से पहले इस टूर्नामेंट में उनके नाम सिर्फ एक गोल था, लेकिन स्पेन के आक्रमण को खतरनाक बनाने और विपक्ष के डिफेंस को छिन्न-भिन्न करने में उनकी भूमिका सबसे अहम रही. फ्रांस के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में उन्होंने शानदार पेनल्टी जीती और टीम के दूसरे गोल की नींव रखी. वह कोच लुइस डी ला फुएंते के आक्रामक सिस्टम में पूरी तरह फिट बैठते हैं.

2. अयूब बुआद्दी- मोरक्को मिडफील्ड का नया जादूगर

मोरक्को फुटबॉल के उभरते हुए सितारे अयूब बुआद्दी ने इस टूर्नामेंट में कमाल का खेल दिखाया. फ्रांस में जन्मे बुआद्दी ने वर्ल्ड कप से ठीक पहले मोरक्को के लिए खेलने का फैसला किया था. 16 साल की उम्र से ही फ्रांस के लिले (Lille) क्लब के लिए खेल रहे बुआद्दी ने अपने 17वें जन्मदिन पर चैंपियंस लीग में रियल मैड्रिड के खिलाफ जीत के साथ शुरुआत कर सुर्खियां बटोरी थीं. इस वर्ल्ड कप में उन्होंने ब्राजील के खिलाफ 1-1 के ऐतिहासिक ड्रॉ मैच में मिडफील्ड को पूरी तरह नियंत्रित कर दुनिया का ध्यान खींचा। जल्द ही वे किसी बड़े क्लब में बड़ी ट्रांसफर डील के साथ शामिल हो सकते हैं.

Advertisement

3. पाउ कुबार्सी- स्पेन डिफेंस की नई चट्टान

बार्सिलोना को ला लीगा का खिताब दिलाने में मुख्य भूमिका निभाने वाले 19 वर्षीय डिफेंडर पाउ कुबार्सी को खेल प्रेमी पहले से जानते थे, लेकिन इस वर्ल्ड कप ने उन्हें एक ग्लोबल सुपरस्टार बना दिया है. स्पेन ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान विपक्षी टीमों को गोल करने के लिए तरसा दिया और पूरे अभियान में सिर्फ एक गोल खाया. कुबार्सी इस अभेद्य डिफेंस की सबसे मजबूत कड़ी रहे. इतनी कम उम्र में भी उन्हें आज दुनिया का सबसे बेहतरीन सेंट्रल डिफेंडर माना जा रहा है.

4.यान डियोमांडे- आइवरी कोस्ट का ड्रिबलिंग किंग

आरबी लीपजिग (RB Leipzig) के साथ शानदार सीजन बिताने और बुंडेसलीगा 'रूकी ऑफ द सीजन' का अवॉर्ड जीतने वाले यान डियोमंडे से प्रशंसकों को बहुत उम्मीदें थीं. हालांकि उन्होंने खुद गोल नहीं किया और कुराकाओ के खिलाफ सिर्फ एक असिस्ट किया, लेकिन उनकी बेहतरीन ड्रिबलिंग स्किल्स ने पूरे टूर्नामेंट में समां बांधे रखा. इक्वाडोर के खिलाफ जीत में उनका विस्फोटक प्रदर्शन और जर्मनी के खिलाफ करीबी मुकाबले में उनका खेल कमाल का था. खबरों की मानें तो वे जल्द ही पेरिस सेंट-जर्मेन (PSG) का हिस्सा बन सकते हैं.

5. डेसिरे डुए- फ्रांस का नया सितारा

2024 की ओलंपिक टीम से सीधे 2026 वर्ल्ड कप टीम में जगह बनाने वाले डेसिरे डुए ने अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया है. दो बार लीग 1 के यंग प्लेयर ऑफ द ईयर और दो बार यूईएफए चैंपियंस लीग का खिताब जीत चुके डुए का रिज्यूमे पहले ही अविश्वसनीय है. इस वर्ल्ड कप में सेनेगल, नॉर्वे, पैराग्वे और मोरक्को के खिलाफ बड़ी जीत में उन्होंने अपना लोहा मनवाया. उन्होंने नॉर्वे के खिलाफ बेहतरीन गोल दागा और मोरक्को के खिलाफ पहले गोल में शानदार असिस्ट कर फ्रांस को मजबूती दी.