खाटू श्याम बाबा
राजस्थान के सीकर में खाटू श्याम जी का मंदिर है जो कि देशभर में बहुत ही प्रसिद्ध है. लोग यहां अपने दुखदर्द लेकर आते हैं और मान्यता है कि खाटू श्याम भक्तों की मनोकामना पूरी करते हैं. उनके दर्शन से ही भक्तों के सभी कष्ट मिट जाते हैं. इसलिए तो उन्हें हारे का सहारा कहा जाता है.