These Beautiful Indian Places Isolated And Dangerous In Winter Due To Heavy Snowfall 8261636
भारत की जन्नत जैसी ये जगहें सर्दियों में हो जाती हैं वीरान, महीनों तक परिंदा भी नहीं मारता पर
Snow Covered Places In India: सर्दियों के वक्त भारत के कई ऊंचे पहाड़ बर्फ की सफेद चादर ओढ़कर स्वर्ग की तरह लगते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि सर्दियों में देश की कुछ जगहें लंबे वक्त के लिए दुनिया से पूरी तरह कट जाती हैं.
सर्दियों के मौसम भारत के कई पहाड़ी इलाके बर्फ से ढककर बेहद खूबसूरत हो जाते हैं. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि देश की कुछ खूबसूरत जगहें सर्दियों के दिनों में वीरान पड़ जाती हैं.
People are also watching
2/6
सर्दियों में इन जगहों पर नो एंट्री
बता दें कि भारत में नवंबर से मार्च के बीच इन जगहों पर भारी बर्फबारी और लैंडस्लाइड की वजह से यहां तक पहुंचने के रास्ते बहुत ज्यादा खतरनाक हो जाते हैं. यही वजह है कि सर्दियों में इन जगहों पर सन्नाटा छा जाता है.
3/6
लद्दाख की जांस्कर घाटी
लद्दाख में जांस्कर घाटी भारत की उन जगहों में शामिल है, जिन्हें सर्दियों में दुनिया से एकदम कटा माना जाता है. क्योंकि इस मौसम में यहां जमकर बर्फबारी होती है, जिसकी वजह यहां जाने वाले रास्ते पूरी तरह से बंद हो जाते हैं.
4/6
उत्तरी सिक्किम
गर्मियों में इस जगह पर भारी संख्या में टूरिस्ट आते हैं, लेकिन सर्दियों में हालात बिल्कुल बदल जाते है. क्योंकि गुरुडोंगमार झील, लाचेन और लाचुंग जैसे इलाकों में भारी बर्फबारी होती है और जिसके बाद लगभग सभी रास्ते बंद करने पड़ते हैं.
5/6
गुरेज घाटी, जम्मू और कश्मीर
भारत और पाकिस्तान सीमा के नजदीक बसी गुरेज घाटी काफी संवेदनशील जगह है. सर्दियों में जब यहां बर्फ पड़ती है, तो कई रास्ते बंद हो जाते हैं और यह जगह लंबे वक्त के लिए पूरी दुनिया से अलग-थलग पड़ जाती है.
6/6
अरुणाचल प्रदेश में तवांग
सर्दियों के शुरुआती दिनों में तवांग शहर जा सकते है, लेकिन जैसे ही दिसंबर खत्म होता है उसके बाद इसके कई इलाके मार्च तक बाकी दुनिया से कटे रहते हैं. क्योंकि भारी बर्फबारी की वजह से कई रास्तों को बंद करना पड़ता है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.