These Countries Are Best In Terms Of Travel And Tourism World Economic Forum Released The List 6955898
Top 10 : ट्रैवल और टूरिज्म के लिहाज बेहतरीन हैं ये देश, वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम ने जारी की लिस्ट
अगर आप भी काफी समय से देश के बाहर घूमने-फिरने नहीं जा पाए हैं, तो आज हम आपके लिए 'वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम' के हिसाब से दुनिया के टॉप 10 ऐसे बेहतरीन देशों की लिस्ट लेकर आए हैं, जो ट्रैवल और टूरिज्म के लिहाज से बेहतरीन हैं.
अगर आप भी काफी समय से देश के बाहर घूमने-फिरने नहीं जा पाए हैं, तो आज हम आपके लिए 'वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम' के हिसाब से दुनिया के टॉप 10 ऐसे बेहतरीन देशों की लिस्ट लेकर आए हैं, जो ट्रैवल और टूरिज्म के लिहाज से बेहतरीन हैं.
People are also watching
2/11
अमेरिका
इस लिस्ट में यूनाइटेड स्टेट्स (अमेरिका) पहले नंबर है, जहां घूमने-फिरने के लिए आपको खूबसूरत जगहें देखने को मिलेंगी. 'वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम' ने अमेरिका को 5.24 की रेटिंग दी है.
3/11
स्पेन
अमेरिका को बाद दूसरे नंबर पर स्पेन का नाम है, जहां टूरिज्म और ट्रैवल के लिए बेहतरीन मौके मिलेंगे. स्पेन को 5.18 की रेटिंग मिली है.
4/11
जापान
तीसरे नंबर पर जापान है, जहां देखने के लिए कई खूबसूरत स्थान हैं. 'वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम' ने इसे 5.09 की रेटिंग दी है.
5/11
फ्रांस
चौथे नंबर पर यूरोपीय देश फ्रांस है, जो विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) द्वारा जारी ट्रैवल व टूरिज़्म डेवलपमेंट इंडेक्स के मुताबिक बेस्ट देश है. इसे 5.07 की रेटिंग मिली है.
6/11
ऑस्ट्रेलिया
5 रेटिंग के साथ ऑस्ट्रेलिया ट्रैवल व टूरिज्म के लिहाज से 5वां बेहतरीन देश है. जहां आपको कई सुविधाएं मिल सकती हैं.
7/11
जर्मनी
जर्मनी को भी ट्रैवल व टूरिज्म इंडेक्स में 5 की रेटिंग मिली हुई है. इस देश में आपको घूमने-फिरने के साथ ट्रैवल के लिए कई तरह की सुविधा मिलेगी.
8/11
ब्रिटेन (यूनाइटेड किंगडम)
सातवें नबर पर ब्रिटेन का नाम है, जहां घूमने के लिए बड़ी संख्या में भारतीय जाते रहे हैं. ट्रैवल व टूरिज्म के लिहाज से 4.96 रेटिंग के साथ ये देश बेस्ट है.
9/11
चीन
इस लिस्ट में आपको चीन का नाम देखकर हैरानी होगी, लेकिन विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) के अनुसार 4.94 की रेटिंग के साथ ये देश आठवां बेस्ट देश है.
10/11
इटली
4.90 की रेटिंग के साथ इटली दुनिया का नौवां देश है, जो ट्रैवल व टूरिज्म दुनिया के बेहतरीन देशों जैसा है.
11/11
स्विट्ज़रलैंड
10वें और आखिरी नंबर पर स्विट्ज़रलैंड का नाम है, जिसे 4.81 की रेटिंग मिली हुई है. स्विट्ज़रलैंड हमेशा से भारतीयों की विश लिस्ट का हिस्सा रहा है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.