These Items You Can Bring Home For Free From The Hotel Know In Hindi 7841665
होटल में रुके तो फ्री में घर उठा लाएं ये चीजें, नहीं देना पड़ेगा कोई चार्ज
Hotel Free Service: होटल रूम बुक करने के बाद वहां कई चीजें होती हैं जिन्हें आप घर ले जा सकते हैं. ये चीजें आप बिना कोई पैसा दिए फ्री में ले जा सकते हैं. आइए जानते हैं कि ये कौन-कौन सी चीजें हैं.
जब हम घर से कहीं बाहर जाते हैं घूमने के लिए या फिर किसी काम से तो हम ठहरने के लिए होटल में कमरे की बुकिंग करते हैं.
People are also watching
2/7
फ्री में ले जा सकते हैं ये चीजें
देश में कई तीन स्टार और पांच स्टार होटल है, लेकिन इन सब में मिलने वाली कुछ सुविधाएं बिल्कुल कॉमन होती है. इस स्टोरी में हम आपको बता रहे हैं की होटल से आप कौन सा सामान आप घर पर बिल्कुल मुफ्त में ला सकते हैं.
3/7
बाथरूम की चीजें
अगर आप किसी होटल में ठहरते हैं तो वहां से आप बाथरूम में शैम्पू, कंडीशनर, बॉडी वॉश, साबुन, मॉइस्चराइजर जैसे सामान को आप बिना किसी रोक टोक के घर ले जा सकते हैं. ये सामान गेस्ट्स के लिए ही होते हैं और होटल इन्हें हर नए गेस्ट के लिए बदलता है.
4/7
डिस्पोजेबल चप्पल
इसके आलावा होटल में मिलने वाले डिस्पोजेबल चप्पलों को भी अपने साथ ले जा सकते हैं. इनका इस्तेमाल केवल एक बार किया जाता है. ऐसे आप इसको अपने साथ ले जा सकते हैं.
5/7
स्टेशनरी
होटल में मिलने वाले पेन, नोटपैड या पोस्टकार्ड को आप अपने साथ फ्री में ले जा सकते हैं. ये चीजें आमतौर पर होटल के ब्रांड के साथ आती हैं.
6/7
इंस्टेंट कॉफी, टी बैग्स
होटल रूम में मिलने वाली इंस्टेंट कॉफी, टी बैग्स, शुगर सैशे, क्रीमर आदि को भी आप अपने साथ ले जा सकते हैं लेकिन हां इनको रखने से पहले एक बार स्टॉफ से जरूर पूछें.
7/7
शू पॉलिश या सिलाई किट
कई होटल छोटे शू पॉलिश या सिलाई किट देते हैं. ये चीजें गेस्ट के लिए ही होती है, अगर कोई इसे घर ले जाना जाएं तो फ्री में ले जा सकता है. इनका आप इस्तेमाल सफर के दौरान कर सकते हैं.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.