South films : सालार के अलावा साउथ की कई फिल्में हैं, जिनकी रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है.
1/10
कैप्टन मिलर
सुपरस्टार धनुष स्टारर फिल्म 'कैप्टन मिलर' तमिल भाषा की ऐतिहासिक एक्शन एडवेंचर फिल्म है, जिसे अरुण माथेस्वरन ने लिखा और डायरेक्ट किया है.
2/10
थंगलान
अपरिचित फेम एक्टर चियान विक्रम स्टारर फिल्म थंगलान भी इस लिस्ट में शामिल है. फिल्म की रिलीज डेट अभी बताई नहीं गई है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही हैं कि इस साल के अंत तक फिल्म रिलीज हो सकती है.
3/10
प्रोजेक्ट के
प्रभास, अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म प्रोजेक्ट के को लेकर भी फैंस के बीच काफी क्रेज है. हालांकि फिल्म की शूटिंग अभी जारी है, लेकिन आने वाले कुछ महीनों में इसे रिलीज किया जा सकता है.
4/10
जेलर
सुपरस्टार रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है. फिल्म में रजनीकांत एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभा सकते हैं. जेलर इस साल रिलीज हो सकती है.
5/10
इंडियन 2
कमल हासन की 'इंडियन' फिल्म का सीक्वल 'इंडियान 2' भी जल्द रिलीज होने वाली है. तमिल भाषा की विजिलेंट एक्शन थ्रिलर फिल्म को एस. शंकर ने लिखा और डायरेक्ट किया है.
6/10
सालार
सुपरस्टार एक्टर प्रभास स्टारर फिल्म सालार का टीजर हाल ही में रिलीज किया गया है, जिसमें एक्शन देख फैंस अब बड़े पर्द पर फिल्म के आने का इंतजार कर रहे हैं. सालार इस साल 28 सितंबर को रिलीज हो सकती है.
7/10
पुष्पा 2
अल्लू अर्जुन की सुपरहिट फिल्म 'पुष्पा' का सीक्वल पुष्पा 2 सबसे ज्यादा वेटिंग लिस्ट में है. फिल्म का फैंस को ही नहीं बल्कि क्रिटिक्स को भी बेसब्री से इंतजार है. फिल्म इस साल के अंत तक या 2024 के शुरुआत में रिलीज हो सकती है.
8/10
भोला शंकर
भोला शंकर को मेहर रमेश डायरेक्ट कर रहे हैं, तेलुगु भाषा की एक्शन फिल्म 2015 में आई तमिल फिल्म वेदालम की आधिकारिक रीमेक है. इसमें चिरंजीवी ने तमन्ना और कीर्ति सुरेश के साथ मुख्य भूमिका निभाई है. फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है.
9/10
हरि हर वीरा मल्लू
हरि हर वीरा मल्लू साउथ की एक मोस्ट अवेटेड अपकमिंग फिल्म है. एक्शन एडवेंचर से भरपूर इस मूवी में पवन कल्याण मुख्य किरदार में हैं. कृष जगरलामुडी ने इसे लिखा और डायरेक्ट किया है.
10/10
लियो
विजय थलापति स्टारर फिल्म लियो का फैंस को बेसब्री से इंतजार है, फिल्म इस साल के अंत तक या 2024 की शुरुआत में रिलीज हो सकती है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.