Things Ban In Flight These Items Cannot Be Carried On Board A Flight Know In Hindi 8216229
फ्लाइट में यात्रा के दौरान नहीं ले जा सकते हैं ये चीजें...लें गए तो, उतरते ही पहुंच जाएंगे जेलं!
Things Ban In Flight: हर साल लाखों फ्लाइट से यात्रा करते है. कई बार क्या होता है की यात्री अपने साथ कई ऐसी चीजों के साथ ले जाते हैं, जिनको फ्लाइ में ले जाना बैन होता है.
हर साल लाखों फ्लाइट से यात्रा करते हैं. ऐसे में हवाई यात्रा करते समय कुछ जरूरी नियम होते हैं जिन्हें सभी यात्रियों को मानना होता है, जिससे लोगों की सुरक्षा के साथ समझौता ना हो.
People are also watching
2/8
कौन सा सामान नहीं ले जाना है?
इस स्टोरी में हम आपको बता रहे हैं हवाई यात्रा के दौरान में कौन-सा सामान नहीं ले जाना चाहिए. इसके खास नियम बनाएं गए हैं य कई लोग अनजाने में गलत सामान रख लेते हैं, जिससे उन्हें एयरपोर्ट पर जांच और परेशानी झेलनी पड़ती है.
3/8
तुरंत जब्त कर लेती है पुलिस
कई चीजें फ्लाइट में बिल्कुल भी ले जाने की अनुमति नहीं होती, क्योंकि वे सुरक्षा खतरा बन सकती हैं. अगर ऐसा सामान मिल जाए तो तुरंत जब्त होता है और मामला गंभीर हो तो पुलिस केस भी हो सकता है.
4/8
हथियार
हथियार, गोलियां, पिस्टल-राइफल के पार्ट्स, ब्लेड, कटर या तेज चाकू जैसे सामान फ्लाइट में पूरी तरह प्रतिबंधित हैं. यह बहुत जोखिमभरा होता है.
5/8
गलत सोचते हैं लोग
कभी-कभी लोग सोचते हैं कि छोटा पॉकेट नाइफ या मल्टी टूल चल जाएगा, लेकिन यह भी बैन है. जरूरत हो तो पहले एयरलाइन से खास परमिशन लेनी पड़ती है, वरना बड़ा मामला बन सकता है.
6/8
दबाव पड़ने पर फट सकती है ये चीजें
ज्वलनशील चीजें जैसे पेट्रोल, गैस, पटाखे, केमिकल क्लीनर, पेंट थिनर, हेयर स्प्रे या बड़े एयरोसोल कैन फ्लाइट में बेहद खतरनाक माने जाते हैं. दबाव बढ़ने पर ये फट सकते हैं, इसलिए पूरी तरह मना है.
7/8
खड़ी हो सकती है मुश्किल
बहुत ज्यादा कैश या कीमती सामान ले जाना भी मुश्किल खड़ी कर सकता है. तय लिमिट से अधिक राशि मिलने पर कस्टम जांच करता है और शक होने पर मामला सीधे कानून के दायरे में आ जाता है.
8/8
बैन लिस्ट
दुर्लभ पशु-पक्षी, उनके अंग या उनसे बने प्रोडक्ट ले जाना कानूनी अपराध है. कई देशों में इसकी सजा बहुत कठोर होती है, इसलिए विदेशी यात्रा से पहले बैन लिस्ट समझना बेहद जरूरी होता है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.