#Melody की ट्रेंड के लिए तैयार थे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों इटली दौरे पर हैं. वह 5 देशों की यात्रा पर निकले थे, जिसका अंतिम पड़ाव इटली ही है. इटली पहुंचते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म खासतौर से एक्स (पूर्व में टि्वटर) पर #Melody ट्रेंड करने लगा. इन दिनों जब भी ये दोनों नेता किसी सम्मेलन या खास मीटिंग में मिलते हैं तो टि्वटर पर हैशटैग मेलोडी खूब ट्रेंड करता है.





