Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source
Advertisement

10 फरवरी से शुरू हो रहा है यह टूर पैकेज, घूमिये अंडमान और देखिये सेलुलर जेल

IRCTC का यह हवाई टूर पैकेज लखनऊ से शुरू होगा. यात्रियों को अगले महीने लखनऊ से कोलकाता एवं अंडमान की सैर कराई जाएगी. IRCTC के इस टूर पैकेज की शुरुआत 10 फरवरी से 15 फरवरी तक होगी.

By Lalit Fulara | Updated: February 7, 2023 10:50 AM IST

सेलुलर जेल में देखिये लाइट एंड साउंड शो

IRCTC के अंडमान टूर पैकेज के जरिए आप सेलुलर जेल में लाइट एंड साउंड शो देख सकते हैं. यह टूर पैकेज 6 दिन का है.

73 हजार रुपये में करिये सैर

इस टूर पैकेज में सिंगल यात्रा करने पर आपको 73 हजार रुपये खर्च करने होंगे. IRCTC का यह टूर पैकेज लखनऊ से शुरू होगा. इस टूर पैकेज की यात्रा फ्लाइट मोड के जरिए होगी.

Advertisement

10 फरवरी से शुरू होगा यह टूर पैकेज

IRCTC के इस टूर पैकेज की शुरुआत 10 फरवरी से 15 फरवरी तक होगी. यह टूर पैकेज 6 दिन और 5 रातों का है. इस टूर पैकेज में यात्रियों को कोलकाता और अंडमान के पर्यटन स्थलों की सैर कराई जाएगी.

इन जगहों की सैर करेंगे टूरिस्ट

IRCTC के इस टूर पैकेज में यात्री कालीघाट मंदिर, सेलुलर जेल, कोरबाइन कोव बीच, राधानगर बीच व कालापत्थर बीच एवं बाराटांग आइलैंड की सैर करेंगे.

Advertisement

यहां मनाइये वैलेंटाइन डे

इस टूर पैकेज में यात्री 14 फरवरी को बाराटांग आइलैंड एवं पोर्ट ब्लेयर में वैलेंटाइन डे मना सकते हैं.

टूर पैकेज का किराया जानिये

इस टूर पैकेज में अकेले यात्रा पर 73,330 रुपये का किराया देना होगा. दो लोगों के साथ यात्रा पर प्रति व्यक्ति 58,560 रुपये का किराया देना होगा और तीन व्यक्तियों के साथ यात्रा पर प्रति व्यक्ति 57,180 रुपये का किराया देना होगा.