भारत तक पहुंची इथोपिया के ज्वालामुखी की राख
इथियोपिया में हेली गुब्बी (Hayli Gubbi) ज्वालामुखी के अचानक फटने के बाद, इसकी राख कई देशों के आसमान तक फैल गई है. इथियोपिया से लगभग 4300 किलोमीटर दूर भारत तक भी इस ज्वालामुखी की राख का गुबार पहुंचा है. ज्वालामुखी के राख के संभावित खतरे को देखते हुए कई एयरलाइंस ने अपनी फ्लाइट्स रद्द कर दी हैं.