बाढ़ के पानी ने 3000 सिलेंडर बहा दिए
बारिश के इन दिनों में एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ जिसमें नदी में सिलेंडर बहते दिखे. वह नजारा महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले का था, जहां पातालगंगा नदी में हजारों एलपीजी गैस सिलेंडर बहते नजर आ आए. indiatoday.in के मुताबिक, नदी के तेज बहाव में सिलेंडर तिनकों की तरह बह रहे थे. यह घटना एचपीसीएल के पातालगंगा एलपीजी बॉटलिंग प्लांट से जुड़ी है जहां बाढ़ के पानी ने करीब 3000 सिलेंडर बहा दिए.