स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न
स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में आरे (Aare) नदी में गर्मियों के दौरान लोग तैरते या बहते हुए जाना एक लोकप्रिय परंपरा है. कई लोग इसे घर लौटने के तरीके के रूप में इस्तेमाल करते हैं, खासकर ऑफिस के बाद. वॉटरप्रूफ बैग में कपड़े, फोन और सामान रखकर नदी की तेज धारा के साथ बहते हैं. यह ट्रैफिक से बचने और रिलैक्स करने का तरीका है, लेकिन मुख्य रूप से मनोरंजन और गर्मी से राहत के लिए किया जाता है.