2025 के सबसे बड़े न्यूजमेकर
साल 2025 राजनीति, विज्ञान, अंतरिक्ष, मनोरंजन और रक्षा क्षेत्र में बड़े बदलावों, विवादों और ऐतिहासिक पलों का साक्षी रहा. विभिन्न देशों के नेता, वैज्ञानिक, सैन्य अधिकारी, कलाकार और सोशल मीडिया सेंसेशन पूरे साल दुनिया भर के न्यूजरूम में केंद्र में बने रहे. कुछ ने अपनी नीतियों और निर्णयों से हंगामा मचा दिया, तो कुछ ने ऐसी उपलब्धियां हासिल कीं, जिन्होंने इतिहास के पन्नों में अपनी जगह बनाई. जानिए उन 10 प्रमुख व्यक्तियों के बारे में, जिन्होंने 2025 में सबसे ज्यादा चर्चाएं बटोरीं.