टेलीविजन और बॉलीवुड में कई चाइल्ड एक्टर्स ने अपनी एक्टिंग से पहचान बनाई और बड़े होने तक एक जाना पहचाना नाम बन गए. इन चाइल्ड एक्टर्स ने इस दौरान अपने कई सपने भी पूरे किए.
People are also watching
2/11
'बिग बॉस 15' और 'नागिन' जैसे पॉपुलर शोज में नजर आ चुकीं तेजस्वी प्रकाश ने 2012 से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने 2022 में 29 साल की उम्र में अपना घर खरीदा.
3/11
'झांसी की रानी' की एक्ट्रेस अशनूर कपूर तो आपको याद ही होंगीं. वो अब काफी बड़ी और खूबसूरत हो गई हैं. उन्होंने मुंबई में अपने सपनों का घर महज 18 साल की उम्र खरीद लिया था.
4/11
टिकटॉक पर वायरल होने से पहले जन्नत जुबैर ने कई टीवी शोज में काम कर अपनी फैन फॉलोइंग बना ली थी. उन्होंने 21 साल की उम्र में अपने सपनों का घर खरीद लिया था.
5/11
पॉपुलर एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अवनीत कौर हाल ही में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ फिल्म 'टिकू वेड्य शेरू' में नजर आई थीं. 8 साल की उम्र में अपना डेब्यू करने वाली अवनीत ने 30 साल की उम्र से पहले ही अपना घर खरीद लिया था.
6/11
'अलादीन : नाम तो सुना ही होगा' फेम एक्ट्रेस आशी सिंह ने 25 साल की उम्र में अपने सपनों का घर खरीद लिया था.
7/11
चाइल्ड एक्टर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत करने वाले रणदीप राय टीवी शो 'ये उन दिनों की बात है' से पॉपुलर हुए. 120 से ज्यादा टीवी शो में नजर आए रणदीप ने 30 साल की उम्र से पहले ही अपना घर खरीद लिया था.
8/11
बिग बॉस 14 फेम और एक्ट्रेस निक्की तंबोली अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी बोल्ड तस्वीरों के लिए चर्चा में रहती हैं. उन्होंने ने भी अपना सपनों का घर 30 साल की होने से पहले ही खरीद लिया था.
9/11
पॉपुलर चाइल्ड एक्टर रहे सिद्धार्थ निगम ने सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया. उन्होंने 22 साल की उम्र में ही अपना घर खरीद लिया था.
10/11
'ये है मोहब्बतें' शो में 'रूही' के किरदार में नजर आईं चाइल्ड एक्ट्रेस रुहानिका धवन अब बड़ी हो चुकी हैं और अब वो एक नए घर की मालकिन भी हैं, 15 साल की उम्र में चाइल्ड एक्ट्रेस अपने सपनों का घर खरीद लिया था.
11/11
बिग बॉस 16 फेम और टीवी एक्ट्रेस सुम्बुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan) भी 30 साल की उम्र से पहले अपने सपनों का घर खरीदने वाले चाइल्ड एक्टर्स में से एक हैं.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.