भारत में क्रिकेट एक धर्म, सचिन उसके भगवान
भारत में क्रिकेट की ताकत इस कदर बढ़ गई है कि वह यहां किसी धर्म की तरह पूजा जाने लगा है. यहां महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को इस धर्म का भगवान कहा जाता है. क्रिकेट की बढ़ती दीवानगी के चलते यहां रातों-रात स्टार बन जाने वाले खिलाड़ियों की किस्मत भी चमक उठती है.