नंबर 1: सचिन तेंदुलकर (IND)- 1530 करोड़ रुपये
दुनिया के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट से रिटायर हुए 12 साल हो चुके हैं. लेकिन तेंदुलकर का जादू आज भी फैन्स के सर चढ़कर बोलता है. वह अब जब भी कोई मैच देखने स्टेडियम पहुंचते हैं तो फैन्स उनकी एक लुक पर ही फिदा हो जाते हैं. मास्टर ब्लास्टर की कुल नेट वर्थ की बात करें तो यह 170 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी करीब 1530 करोड़ रुपये है. तेंदुलकर की कमाई में अब मैच फीस का योगदान नहीं हैं लेकिन वह BCCI की पेंशन, ब्रैंड एन्डोर्समेंट, स्मार्ट इन्वेस्टमेंट और अपने बिजनेस वेंचर से ये कमाई करते हैं.