नंबर 5: साई सुदर्शन, गुजरात टाइटन्स
IPL के पिछले सीजन सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड गुजरात टाइटन्स के साई सुदर्शन के नाम था. उन्होंने इस सीजन 15 मैच खेलकर 759 रन बनाए. उनके बैट से इस दौरान 1 शतक और 6 हाफ सेंचुरी निकलीं. उन्होंने 156 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग की थी. इस तरह वह इस फेहरिस्त में नंबर 5 पर पहुंचे.