Top 5 Bowlers Most Wickets In Odi Waqar Younis Muttiah Muralitharan Wasim Akram 8055981
वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, टॉप-5 में एक भी भारतीय बॉलर का नहीं है नाम
Top 5 bowlers most wickets in ODI: वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाजों में भारत का एक भी बॉलर नहीं है. वहीं इस लिस्ट में पाकिस्तान और श्रीलंका के गेंदबाजों का दबदबा है.
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने 398 वनडे मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 34.51 की औसत से 395 सफलताएं ली है.
People are also watching
2/5
चमिंडा वास
श्रीलंका के महान गेंदबाज चमिंडा वास का नाम लिस्ट में चौथे नंबर पर है. चमिंडा ने 322 वनडे मैचों में 27.53 की औसत से 400 विकेट लिए हैं. उनके नाम वनडे क्रिकेट इतिहास का बेस्ट स्पैल है.
3/5
वकार यूनिस
पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज गेंदबाज वकार यूनिस ने 262 वनडे मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 23.84 की औसत से 416 विकेट अपने नाम किए. वहीं वकार ने वनडे में 14 बार 4 विकेट और 13 बार फाइव विकेट लिया.
4/5
वसीम अकरम
पाकिस्तान के दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम का नाम लिस्ट में दूसरे नंबर पर है. उन्होंने 356 मैचों में 502 विकेट लिए हैं. अकरम ने इस बीच 6 बार 5 विकेट हॉल अपने नाम किया है.
5/5
मुथैया मुरलीधरन
वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड श्रीलंका के दिग्गज स्पिन गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन के नाम दर्ज है. उन्होंने 350 वनडे मैचों में 23.08 की औसत से 534 विकेट झटके हैं. जिसमें मुरलीधरन ने 10 फाइव विकेट हॉल भी लिए हैं.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.