Poco C81
इस लिस्ट में पहला स्मार्टफोन Poco C81 है. ये एक बजट 5G फोन है. इस फोन में 120 Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.90-इंच की टचस्क्रीन डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल (HD+) है. Poco C81 में 1.8GHz ऑक्टा-कोर Unisoc T7250 प्रोसेसर लगा है. इसमें 4GB RAM दी गई है. Poco के इस फोन Android 16 का सपोर्ट मिलता है और इसमें 6300mAh की नॉन-रिमूवेबल बैटरी लगी है और इसमें 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है. ये फोन 8MP के फ्रंट कैमरा और 13MP के रेयर कैमरे के साथ आता है. इसकी कीमत की बात करें को ये फोन फिल्पकार्ट पर 10,999 रुपये का मिला रहा है. ये फोन उन लोगों के लिए बेस्ट है, जो कम बजट में शानदार बैटरी बैकअप ढूंढ रहे हैं.