Top 5 Foods That Damage Your Kidneys If Eaten Excessively 8174329
ज्यादा खा लिया तो बिगड़ जाएगी किडनी के हालात! जानिए वो 5 फूड्स जो धीरे-धीरे पहुंचाते हैं बड़ा नुकसान
Kidney Health: हमारे शरीर की सेहत में किडनी का अहम रोल होता है, लेकिन अगर हम रोजमर्रा के खाने में कुछ चीजें ज्यादा खाते हैं तो ये किडनी के लिए बेहद नुकसानदायक साबित हो सकता है. चलिए आपको बताते हैं क्या हैं वो 5 चीजें.
अगर आप खाने में जरूरत से ज्यादा नमक का इस्तेमाल करते हैं, तो यह ब्लड प्रेशर को बढ़ाता है और धीरे-धीरे किडनी की फिल्टरिंग क्षमता को कम करता है. नमक का सेवन सीमित मात्रा में करें, ताकि किडनी स्वस्थ रहे.
People are also watching
2/8
प्रोसेस्ड और पैकेज्ड फूड्स
चिप्स, नूडल्स, सॉस या तैयार मसाले जैसे प्रोसेस्ड फूड्स में सोडियम और प्रिजर्वेटिव्स की मात्रा बहुत ज्यादा होती है. ये तत्व किडनी पर अतिरिक्त दबाव डालते हैं और लंबे समय में डैमेज का कारण बन सकते हैं.
3/8
डेयरी प्रोडक्ट्स
दूध, पनीर या चीज का अत्यधिक सेवन कैल्शियम की मात्रा को बढ़ा देता है, जिससे किडनी स्टोन बनने की संभावना बढ़ती है. डेयरी प्रोडक्ट्स जरूरी हैं, लेकिन इनका सेवन सीमित रखें.
4/8
रेड मीट
रेड मीट में पाया जाने वाला प्रोटीन और प्यूरिन ज्यादा मात्रा में खाने पर यूरिक एसिड बढ़ाता है. इससे किडनी स्टोन या किडनी फेलियर जैसी समस्याएं हो सकती हैं. हफ्ते में सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करें.
5/8
शुगर वाली ड्रिंक्स
कोल्ड ड्रिंक, सोडा या फ्लेवर्ड ड्रिंक्स में मौजूद हाई शुगर लेवल इंसुलिन असंतुलन पैदा करता है और किडनी सेल्स को नुकसान पहुंचाता है. ज्यादा शुगर ड्रिंक पीने से डायबिटिक किडनी डिजीज का खतरा भी बढ़ जाता है.
6/8
अल्कोहल
ज्यादा शराब पीना शरीर में पानी की कमी और टॉक्सिन्स का जमाव बढ़ाता है. इससे किडनी की डिटॉक्स क्षमता प्रभावित होती है और समय के साथ यह पूरी तरह फेल भी हो सकती है.
7/8
कैफीन
ज्यादा कॉफी, चाय या एनर्जी ड्रिंक पीने से शरीर में डिहाइड्रेशन होता है. ये किडनी पर दबाव बढ़ाता है और उसकी सफाई करने की क्षमता को कम करता है. दिन में 1-2 कप तक सीमित रहना बेहतर है.
8/8
प्रोटीन सप्लीमेंट्स
ज्यादा प्रोटीन पाउडर या सप्लीमेंट लेने से किडनी पर फिल्ट्रेशन का दबाव बढ़ता है. ये उन लोगों के लिए खतरनाक हो सकता है जिन्हें पहले से कोई किडनी से जुड़ी समस्या है. डॉक्टर की सलाह के बिना सेवन न करें.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.