T20I क्रिकेट इतिहास के टॉप-5 बड़े स्कोर
इंग्लैंड ने शुक्रवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में 304 रन का स्कोर बना दिया. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में यह तीसरी बार हुआ है जब किसी टीम ने 300 या उससे ज्यादा का टीम टोटल बनाया है. मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफड मैदान पर खेले गए इस टी20 इंटरनेशनल मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 304 रन बनाए.





