Top 5 Indian Batters Most Odi Runs Single Ground Sachin Tendulkar Virat Kohli Mohammad Azharuddin 8052456
एक ही मैदान पर सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले 5 भारतीय बल्लेबाज, लिस्ट में नहीं है रोहित और धोनी का नाम
5 Indian batters with most ODI runs at single venue:एक ही मैदान पर सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले 5 भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट पर आइए एक नजर डालते हैं.
भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के लिए शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम काफी खास रहा है. उन्होंने इस मैदान पर 16 मैच खेले हैं. जिसमें कोहली ने 800 रन बनाए हैं.
People are also watching
2/5
सचिन तेंदुलकर - आर. प्रेमदासा स्टेडियम
श्रीलंका के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भी सचिन तेंदुलकर का प्रदर्शन कमाल का रहा है. उन्होंने इस मैदान पर 1096 रन बनाए हैं. इसके साथ ही प्रेमदासा स्टेडियम में सचिन ने 4 शतक भी लगाए हैं.
3/5
नवजोत सिंह सिद्धू - शारजाह क्रिकेट स्टेडियम
भारत के पूर्व ओपनर बल्लेबाज नवजोत सिंह सिद्धू का नाम इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है. उन्होंने भी शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खूब रन बनाए हैं. इस मैदान पर सिद्धू ने 32 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 2 शतक की मदद से 1225 रन बनाए हैं.
4/5
मोहम्मद अजहरुद्दीन - शारजाह क्रिकेट स्टेडियम
भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन का रिकॉर्ड भी शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में कमाल का रहा है. उन्होंने इस मैदान पर 62 मैच खेले हैं. जिसमें अजहरुद्दीन ने 1660 रन बनाए हैं.
5/5
सचिन तेंदुलकर - शारजाह क्रिकेट स्टेडियम
भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में 42 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 1778 रन बनाया है. जोकि एक मैदान में किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा रन बनाया गया है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.