Top 5 Largest Countries In Asia By Area India Ranking Russia China Kazakhstan Saudi Arabia 8300050
एशिया के सबसे विशाल देश; कौन है नंबर 1, भारत किस पायदान पर? जानिए टॉप-5 की पूरी लिस्ट
एशिया दुनिया का सबसे बड़ा महाद्वीप है और यहां कुछ ऐसे देश हैं जिनका क्षेत्रफल चौंकाने वाला है. वर्ल्ड एटलस की रिपोर्ट के अनुसार रूस से लेकर सऊदी अरब तक, ये टॉप-5 देश रकबे, भूगोल, संसाधनों और सभ्यताओं के लिहाज से बेहद अहम हैं.
एशिया पृथ्वी के लगभग एक-तिहाई भूभाग में फैला है. यहां बर्फीली साइबेरिया से लेकर तपते रेगिस्तान, ऊंचे हिमालय से लेकर घने जंगल तक, हर तरह की भौगोलिक विविधता देखने को मिलती है.
People are also watching
2/8
एशिया ही नहीं, दुनिया का सबसे बड़ा देश
रूस क्षेत्रफल के हिसाब से दुनिया और एशिया दोनों में पहले स्थान पर है. इसका एशियाई हिस्सा साइबेरिया कहलाता है, जहां विशाल जंगल, पर्वत और ठंडा मौसम इसे कम आबादी वाला बनाता है.
3/8
विशाल और प्राचीन सभ्यता का संगम
चीन एशिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है. ग्रेट वॉल, फॉरबिडन सिटी जैसे ऐतिहासिक स्थल, लंबा इतिहास और 14 देशों से लगी सीमाएं इसे रणनीतिक रूप से बेहद अहम बनाती हैं.
4/8
क्षेत्रफल में तीसरा
भारत एशिया का तीसरा सबसे बड़ा देश और दुनिया का सातवां सबसे बड़ा देश है. हिमालय, पश्चिमी घाट, रेगिस्तान, समुद्र तट और हजारों साल पुरानी सभ्यता इसकी पहचान हैं.
5/8
भारत की लोकतांत्रिक ताकत
1.4 अरब से ज्यादा आबादी के साथ भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है. विशाल क्षेत्रफल के बावजूद यहां भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं की अनोखी विविधता देखने को मिलती है.
6/8
विशाल लेकिन कम आबादी वाला देश
कजाकिस्तान एशिया का चौथा सबसे बड़ा देश है. ये पूरी तरह स्थल-रुद्ध है और इसके रेगिस्तान, घास के मैदान और पहाड़ इसे प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर बनाते हैं.
7/8
रेगिस्तान, तेल और धार्मिक महत्व
एशिया का पांचवां सबसे बड़ा देश सऊदी अरब है. यह मध्य-पूर्व का सबसे बड़ा देश, इस्लाम का जन्मस्थान और दुनिया के सबसे बड़े रेतीले रेगिस्तान का घर है.
8/8
कजाकिस्तान की अर्थव्यवस्था
तेल, गैस और खनिज संसाधनों से समृद्ध कजाकिस्तान क्षेत्रफल में दुनिया का नौवां सबसे बड़ा देश है, लेकिन इसकी जनसंख्या घनत्व बेहद कम है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.