WPL 2026 की तैयारियां शुरू
ICC महिला वनडे वर्ल्ड कप के बाद अब सारा ध्यान फ्रैंचाइज़ी क्रिकेट पर है. महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2025 के शुरू होने से पहले खिलाड़ियों की नीलामी होनी है. ऐसे में फैंस को महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 की रिटेंशन लिस्ट का बेसब्री से इंतज़ार है, जिससे यह तय होगा कि कौन सी खिलाड़ी अपनी टीमों के साथ बनी रहेंगी और कौन सी खिलाड़ी नीलामी में जाएंगी.