शुभमन गिल, भारत
भारत के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने इस साल 9 टेस्ट मैच खेलकर 983 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने कुल 5 शतक और 1 हाफ सेंचुरी अपने नाम की. वह इस सीजन सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. अगर वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट में चोटिल नहीं होते तो 1000 रन का आंकड़ा भी पार कर लेते लेकिन उन्हें कोलकाता टेस्ट की पहली पारी में ही चौका जड़ने के बाद ही गर्दन में खिंचाव हो गया, जिसके चलते वह पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए.