पहले जान लीजिए EEE का मतलब?
EEE यानी Exempt Exempt Exempt. इस कैटेगरी में आने वाली स्कीम्स में तीन तरह से टैक्स की सेविंग होती है. इसमें हर साल जमा करवाई जाने वाली रकम पर टैक्स नहीं लगता. हर साल मिलने वाले ब्याज पर टैक्स नहीं लगता और मैच्योरिटी के समय मिलने वाली पूरी रकम पर भी कोई टैक्स नहीं लगता है. कुल मिलाकर आपका इंवेस्टमेंट, इंटरेस्ट और रिटर्न टैक्स फ्री रहता है.






