Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source
Advertisement

Scuba Diving के लिए विदेश जाने की जरूरत नहीं, भारत में ही इन सस्ती जगहों पर लें मजा

Which Is The Best Place For Scuba Diving In India: हम में से कई लोगों की विश लिस्ट में Scuba Diving होती हैं, हालांकि अक्सर लोगों को ऐसा लगता है कि इसके लिए विदेश जाना पड़ेगा, लेकिन कैसा हो अगर आप इसे भारत (India) में ही कर सकें तो? आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ जगहों के बारे में.

By Shweta Bajpai | Updated: May 21, 2026 2:29 PM IST

Scuba Diving का लें मजा-

देश-दुनिया में लोग तरह-तरह के एडवेंचर करते हैं, जिनमें से एक है Scuba Diving.लोगों की विश लिस्ट में अक्सर स्कूबा डाइविंग होती है, हालांकि इसके लिए अक्सर लोग मालदीव, थाईलैंड या ऑस्ट्रेलिया जैसी महंगी जगहों पर जाते हैं. ऐसे में कई लोगों का ये सपना अधूरा ही रह जाता है, लेकिन कैसा हो अगर आप इसे india में ही कर सकें? जी हां भारत में भी विश्वस्तरीय स्कूबा डाइविंग स्पॉट्स हैं जहां आपको कम खर्च में ही शानदार अनुभव मिल सकता है

भारत में स्कूबा डाइविंग का मजा-

विदेश की तुलना में भारत में ट्रैवल, रहना और डाइविंग पैकेज बहुत सस्ते हैं, Scuba Diving के पैकेज ₹3,000 से ₹6,000 तक हैं. Scuba Diving के लिए अक्टूबर से मई तक ज्यादातर जगहों पर अच्छी विजिबिलिटी होती हैं. कई जगहों पर shallow dives और PADI-certified instructors भी उपलब्ध हैं

Advertisement

अंडमान एंड निकोबार द्वीप (Andaman Islands) –

पहले नंबर पर आता है अंडमान एंड निकोबार. Scuba Diving के लिए हेवलॉक आइलैंड (Swaraj Dweep), नील आइलैंड (Shaheed Dweep) और पोर्ट ब्लेयर के आसपास के स्पॉट्स बेस्ट हैं. इसके लिए आपको ₹3,000–6,000 प्रति डाइव देने होंगे. यहां Scuba Diving के लिए बेस्ट टाइम नवंबर से अप्रैल तक का है

2. गोवा (Goa) –

गोवा भी Scuba Diving के लिए बेस्ट है. यहां इसके लिए ग्रांडे आइलैंड और अन्य स्पॉट्स हैं. यहां स्कूबा डाइविंग के लिए ₹4,000–6,000 प्रति डाइव देने होंगे. इसके लिए बेस्ट टाइम अक्टूबर से मई तक का है

Advertisement

3. लक्षद्वीप (Lakshadweep) –

Lakshadweep में भी आप स्कूबा डाइविंग कर सकते हैं. यहां भी आप इसके मजे ले सकते हैं. इसके लिए ₹4,000–6,000 देने होंगे. यहां अक्टूबर से मई तक का समय सबसे अच्छा माना जाता है

4. Netrani Island-

मुरुदेश्वर के तट पर आप Scuba Diving कर सकते हैं. यहां आप मुंबई-बेंगलुरु से आसानी से पहुंच सकते हैं. इसके लिए आपको ₹5,000–6,000 रुपए तक खर्च करने होंगे. इसके लिए बेस्ट टाइम अक्टूबर से मार्च तक माना जाता है. पुडुचेरी (Pondicherry) में भी आप Scuba Diving कर सकते हैं