यूसुफ योहना बने मोहम्मद यूसुफ, पाकिस्तान
पाकिस्तान का यह पूर्व बल्लेबाज अपने देश की टीम में 7 साल तक ईसाई क्रिकेटर के रूप में ही खेला. लेकिन साल 2005 में उसने अपना धर्म बदलकर इस्लाम कुबूल कर लिया. उन्होंने अगले 5 साल तक पाकिस्तान के लिए क्रिकेट खेला. इस बीच साल 2006 में उन्होंने एक कैलेंडर साल में सबसे ज्यादा टेस्ट रन (1788) रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया, जो आज भी कायम है.