CM योगी ने किया गर्भगृह का शिलान्यास
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अयोध्या में राम मंदिर के पवित्र गर्भगृह का शिलापूजन किया. उन्होंने कहा कि यह मंदिर राष्ट्र मंदिर और लोगों की आस्था का प्रतीक होगा. मुख्यमंत्री ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और राम मंदिर न्यास के सदस्यों की उपस्थिति में मंत्रोच्चारण के बीच गर्भगृह की आधारशिला रखी. आदित्यनाथ ने कहा कि यह मंदिर लोगों की आस्था का प्रतीक होगा. यह एक राष्ट्र मंदिर होगा और इसका कार्य पूरी गति से आगे बढ़ेगा. उन्होंने कहा कि भक्तों का 500 वर्ष का तर्पण समाप्त होने जा रहा है.